ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

भोपाल मे धरना प्रदर्शन कारी जिला पंचायत सदस्यों के संगठन के पदाधिकारी पर प्रकरण दर्ज

भोपाल। प्रदर्शन कारी जिला पंचायत सदस्यों के संगठन के पदाधिकारी पर प्रकरण दर्ज करने की जानकारी सामने आ रही है। अंबेडकर पार्क में मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे 23 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ टीटी नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने, शासकीय आदेश का उल्लंघन करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है, कि धरना देनी की अनुमति जिला पंचायत समिति के कर्मचारियों को मिली थी, लेकिन उन्होंने धरना की बजाय उग्र आंदोलन किया।
यह प्रकरण थाने की महिला आरक्षक अनिता लोधी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। गौरतलब है की अपनी अनेक मांगो को लेकर जिला पंचायत समिति के कर्मचारी अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए थे। वे पहले शांति से धरना दे रहे थे, लेकिन बाद में वह उग्र हो गए। उन्हें अंबेडकर पार्क में बैठकर धरना देना था, जिसकी अनुमति भी मिल गई थी। लेकिन वह एकत्रित होकर अंबेडकर पार्क से बाहर जाने का प्रयास करने लगे। संगठन के पदाधिकारी 23 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है। जिसे काबू करने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियो की बीच मामूली भिंडत हो गई। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर काफी मशक्कत करते हुए हालात पर काबू पाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.