ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर में संत शिरामणि रविदास महाराज के मंदिर निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे

भोपाल। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रसन्नता और आनंद का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर में संत शिरामणि रविदास महाराज के मंदिर निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी अद्भुत संत थे। भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों तथा विशेषकर सियाराम मैं सब जग जानी के भाव को मानकर संत रविदास ने न केवल भक्ति अपितु सेवा का भी एक नया इतिहास रचा।

ऐसा चाहूँ राज मैं जहाँ मिलै सबन को अन्न-छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न और मन चंगा तो कठौती में गंगा, प्रभुजी तुम चंदन हम पानी-जाकी अंग-अंग बास समानी- प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा- प्रभु जी तुम दीपक हम बाती-जाकी जोति बरै दिन राती जैसे समरसता के अद्भुत संदेशों और अपने सेवाभाव से संत रविदास जी ने ऐसे भाव का सृजन किया जिससे कई राजा-रानी उनके शिष्य बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। राज्य सरकार सागर में उनका एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है। संत रविदास जयंती पर मैंने इस आशय की घोषणा की थी, यह घोषणा अब साकार हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग पाँच स्थानों से आज पाँच यात्राएँ आरंभ हो रही हैं। गाँव की मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित करते हुए तथा सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए यह यात्राएँ सागर पहुँचेंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे सिंगरौली से यात्रा प्रारंभ करेंगे। सिंगरौली के साथ-साथ ये यात्राएँ धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से भी आरंभ हो रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.