ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

गज्जु राजपुत निवासी सूंठी के कब्जे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो 24.07.2023 को मुखबिर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह थाना प्रभारी सीतामऊ निरी. दिनेश प्रजापति के द्वारा थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि लाखनसिंह भूरिया को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी गजराज सिंह उर्फ गजेन्द्र सिंह उर्फ गज्जु पिता तकेसिंह राजपुत निवासी ग्राम सूंठी थाना नाहरगढ़ जिला मन्दसौर के कब्जे वाली बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर कार मे 04 प्लास्टिक के कट्टो मे छिपाकर रखा कुल 80 किलोग्राम डोडाचुरा को जप्त किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण- गठीत टीम के द्वारा आज मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ लदुना जावरा रोड़ प्रतिक्षालय के पास लदुना में नाकाबंदी की गई उसी दौरान एक बिना नम्बर की स्वीफ्ट कार काफी तेज गति से नजदीक आई और कार के चालक ने कार को एकदम टर्न लिया जिससे कार अनियंत्रित होकर रोड़ के पास में स्थित खाई में जा गिरी जिसके ड्रायवर को मोके पर ही घेराबंदी कर पकड़ा लिया तथा उसका एक अन्य साथी मोके से नाले नाले मे होते हुऐ अंधेरे की आढ़ मे फरार हो गया कार के ड्रायवर का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गजराज सिंह उर्फ गजेन्द्र सिंह उर्फ गज्जु पिता तकेसिंह राजपुत निवासी ग्राम सूंठी थाना नाहरगढ़ जिला मन्दसौर का रहने वाला बताया तथा फरार व्यक्ति का नाम पवन गुर्जर निवासी अरनिया गुर्जर जावरा जिला रतलाम का होना बताया कार की तलाशी के दौरान कार मे 04 प्लास्टिक के काले कट्टो मे छिपाकर रखा कुल 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कार चालक गजराजसिंह से जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 470/23 धारा 8/15 NDPS Act का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है व आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है गिरफ्तार शुदा आरोपीयो से डोडाचुरा के अन्य स्रोतो के संबंध मे पुछताछ जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.