ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

समाज की बैठक में गाली-गलौच करने एवं झगडा करने पर दण्डित

नीमच। नीमच।मध्यप्रदेश, नीमच श्रीमती डॉ. रेखा मरकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा समाज की बैठक में समाज जनों के मध्य जोर-जोर से गाली-गलौच करने मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोपी रणवीरसिंह उर्फ गोपी पिता चरणसिंह सोनी, निवासी-नीमच को भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध पाते हुए धारा 323 में न्यायालय उठने तक के कारावास एवं 500-500रू (कुल 1500रू) अर्थदण्ड से एवं धारा 294, 506 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में 500-500रू (कुल 3000रू) अर्थदण्ड से इस प्रकार कुल 4500रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री पारस मित्तल द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 12.07.2017 की हैं, स्वर्णकार धर्मशाला नीमच में स्वर्णकार समाज की बैठक चल रही थी, उसमें फरियादी धनसिंह वर्मा भी उपस्थित था और समाज के अन्य लोग भी सम्मिलित थे, बैठक में समाज जनों की आपस में बहस चल रही थी और बैठक में आरोपी रणवीर सिंह उर्फ गोपी भी उपस्थित था, बैठक के दौरान आरोपी अचानक उत्तेजित हो गया और फरियादी धनसिंह से बोला कि तुम नेता क्यों बन रहे हो और नंगी-नंगी गालियां देने लगा। गाली देने से मना करने पर फरियादी के साथ थप्पडों से मारपीट करने लगा। फरियादी के लडकों सोनू, गजेन्द्र व वैभव द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की तब समाज के वरिष्ठ लोगो ने बीच-बचाव कर छुडाया तब आरोपी ने जाने से मारने की धमकी भी दी।
फरियादी द्वारा घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच केंट पर की गई। जहां आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 542/2017 पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अनुसंधान कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गय
प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुए अपराध को प्रमाणित कराकर फरियादी एवं उसके पुत्रों के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने, अश्लील गाली-गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने का अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। आरोपी द्वारा किये गये अपराध की गंभीरता को देखते हुए अभियोजन अधिकारी से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा आरोपी को भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध पाते हुए धारा 323 में न्यायालय उठने तक के कारावास एवं 500-500रू (कुल 1500रू) अर्थदण्ड से एवं धारा 294, 506 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में 500-500रू (कुल 3000रू) अर्थदण्ड से इस प्रकार कुल 4500रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.