ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

विशेष मिशन इंद्रधनुष-टीकाकरण से वंचित रह गए पांच साल तक के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण होगा।

भोपाल। बच्चे सेहतमंद रहें और बीमारियां उन्हें न जकड़े, इसके लिए जरुरी है कि उन्हें हर टीके लगवाए जाएं। इसके बावजूद कई बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में विशेष मिशन इंद्रधनुष 5.0 शुरु हो रहा है, यह तीन चरणों में चलेगा और टीकाकरण से वंचित रह गए पांच साल तक के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण होगा।

विशेष मिशन इंद्रधनुष 5.0 का पहला राउंड 7 से 12 अगस्त, दूसरा राउंड 11 से 16 सितंबर और तीसरा राउंड 9 से 14 अक्टूबर तक होगा। अभियान में शून्य से दो वर्ष की आयु के बच्चे, जिनका टीकाकरण अधूरा है या हुआ ही नहीं है, उनको सारे टीके लगाए जाएंगे। दो से पांच वर्ष की आयु के बच्चे, जिनका गोवर और रूबेला का पहला व दूसरा डोज रह गया है, उन्हें टीके लगाए जाएंगे।

अगर डीपीटी व ओरल पोलियो टीके का बूस्टर डोज रह गया है तो वह भी लगाया जाएगा। अगस्त 2018 या उसके बाद पैदा हुए बच्चों का इसमें समावेश होगा। गर्भवती महिलाओं का इसमें टीकाकरण किया जाएगा।

इस मिशन में जीरो डोज, छूटे डोज, टीकाकरण से पूरी तरह वंचित रहने वाले क्षेत्र, ज्यादा समय तक टीकाकरण के सत्र न लिए हुए क्षेत्र, टीकाकरण को सहयोग न देने वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाने वाला है।

नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से इस मिशन को पूरा किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.