ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

श्रीमती प्रियंका गांधी के आह्वान पर ग्वालियर से बदलाव की जो आंधी उठी है, वह 4 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी

ग्वालियर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली के जरिए चुनावी अभियान का आगाज किया। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता के लिए 6 गारंटी दी। साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार ने भ्रष्टाचार में भगवान को भी नहीं छोड़ा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर की जन आक्रोश रैली में लोगों के मन में एक सवाल छोड़ दिया कि आखिर प्रियंका ने ग्वालियर की जमीन पर खड़े होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ क्यों नहीं बोला? जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो रोज पहले ही कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाया था।
प्रियंका ने कहा कि मैं सिंधिया पर भी 10 मिनट बोल सकती हूं कि किस तरह अचानक उनकी विचारधारा पलट गई, लेकिन मैं जनता का ध्यान भटकाने नहीं आई हूं, इसलिए जनता के मुद्दों की बात करूंगी।
कांग्रेस महा स‎चिव ‎प्रियंका गांधी ने कहा है ‎कि हमारे ही देश में उद्योगप‎ति जहां 1,600 करोड़ रुपये प्र‎तिदिन कमाता है वहीं ‎किसान की आमदनी प्र‎तिदिन 27 रुपये से भी कम है। ‎प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को संबो‎धित कर रही थी। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन उद्योगपतियों को देश की संपत्ति बेची गई है, उनकी 1,600 करोड़ रुपए प्रतिदिन कमाई है। वहीं, किसान 27 रुपये से कम कमाता है।
प्रियंका गांधी ने ग्वालियर पहुंचने पर महारानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद ग्वालियर व्यापार मेला के मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में पहुंची। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं और बेरोजगारी का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए पांच साल के हालातों की चर्चा करते हुए कहा ‎कि किसान हो, रेहड़ी-पटरी वाला हो, बहुत मेहनत करता है, उसके पास कुछ भी नहीं बचता। वहीं, जो लोग राज कर रहे हैं और जिनके हाथ में सत्ता है, वह घोटाले कर करके कमा रहे हैं। बड़े-बड़े आलीशान महल हैं, बड़े-बड़े बिजनेस वालों के साथ घूमते-फिरते हैं और ‎किसनों की जेब में एक पाई नहीं बचती।
प्रियंका ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां दी गई गारंटी पर अमल किया गया है। राजस्थान, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन दी जा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए फिर पांच गारंटी का जिक्र किया, पुरानी पेंशन मिलेगी, महिलाओं के 1500 रुपये प्रतिमाह, गैस सिलेंडर 500 रुपये में, 100 यूनिट बिजली फ्री, 200 यूनिट का बिल हाफ और किसानों की कर्ज माफी, दिव्यांगो की पेंशन बढाने का वादा ‎किया।

नकुल ने प्रियंका से कहा- आप मप्र को गोद ले लीजिए, मप्र में कोई ताकत कांग्रेस की सरकार बनने से नहीं रोक सकती
लोकसभा सांसद नकुलनाथ ने कहा सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई को नमन करता हूं। आज मप्र भाजपा के लिए भ्रष्टाचार, अत्याचार और घोटाले का गढ़ बन चुका है। मप्र भाजपा के लिए हेडक्वार्टर बन चुका है भ्रष्टाचार और घोटाले के लिए। व्यापमं घोटाले के आग बुझी नहीं व्यापमं टू शुरू हो गया। अब पटवारी भर्ती घोटाला हो गया। भाजपा ने हमारी युवा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ किया है।
मप्र भ्रष्टाचार में नंबर वन है। महिला, आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन पर आता है। आदिवासियों को अपमानित किया जाता है। कमरे में बंद करके पीटा जाता है। कहीं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पेशाब करके अपमान किया जाता है। ये केवल यहीं नहीं कर्नाटक में भी अत्याचार हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.