ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

साहब रहने के लिए घर नही है हमे आवसिय पट्टा दिलवा दो, नीमच कलेक्‍टर श्री जैन ने की जनसुनवाई-98 लोगों की सुनी समस्‍याएं

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच कलेक्‍टर कार्यालय में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई करते हुए-98 आवेदको की समस्‍याएं सुनी,और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्‍टर श्री सृजन वर्मा, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में चीताखेडा के रामचन्‍द्र ने भूमि के सर्वे नं. में संशोधन करवाने, जाट के ईकबाल ने भूमि का कब्‍जा दिलवाने, आमलीखेडा के भगवतसिंह ने किसान सम्‍मान राशि की किश्‍तों का भुगतान करवाने, उमाहेडा के भगवतसिंह राजपूत ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाने, सरवानिया बोर के नानालाल कुम्‍हार ने कृषि भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने,अमावली महल के रायसिंह ने बाडे का रास्‍ता दिलवाने, बामनबर्डी के राजू सुतार ने कब्‍जे की भूमि का पटटा दिलवाने, टोकरा सिंगोली के राजेश ब्राहमण ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, नीमचसिटी के नितेश नागदा ने नामांतरण निरस्‍त कर यथा स्थिति करने, नयागॉव की प्रेमलता ने भरण पोषण दिलवाने, चन्‍द्रपुरा के शंकर बरगुण्‍डा ने मकान हेतु आवासीय पटटा दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया ।

इसी तरह सिंगोली के उंकारभील, केलूखेडा के हरिशंकर पाटीदार,मल्‍हारगढ के डॉ.मुफिज रहमान, सांडिया के अर्जुनपुरोहित, भाटखेडी के कारूलाल गायरी, उचेड के विक्रम नायक, स्‍कीम नं.-8 बघाना के दिलशाद हुसैन, दारू के गोपालसिंह राजपूत, आंत्री के गोपाल गुर्जर, सुवाखेडा की सन्‍तोष बाई पाटीदार ,धनेरिया टांका जावद के रमेशबावरी, पोखरदा के पिन्‍टु, उमाहेडा की गुडडीबाई मेघवाल, मोडी के मोडीराम, सरवानिया महाराज के बोतलाल गायरी,सिंगोली की कंचनबाई, बर्डिया जागीर की मंजुबाई, नीमच की पुष्‍पाचौधरी, तिलक मार्ग नीमच के पवनकुमार, रामसिंह, प्रदीप, नीमच सिटी की सायदा बी पठान एवं अल्‍हेड की सीमाबाई मेघवाल ने भी अपना आवेदन जनसुवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई। कलेक्‍टर ने संबंधित जिला अधिकारियों को प्राप्‍त आवेदनों पर त्‍वरित कार्यवाही कर, उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.