ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में एकता पैनल की बड़ी जीत हुई,अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ निर्वाचित

भोपाल। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में एकता पैनल की बड़ी जीत हुई है। अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ समेत सभी 10 पदों पर उतरे उम्मीदवारों ने वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। करीब 9 घंटे तक वोटों की गिनती चलती रही और सोमवार सुबह 6 बजे रिजल्ट घोषित किए गए। एसोसिएशन के 11 साल बाद चुनाव हुए थे। जिसमें युवा टीम ने कई सीनियरों को पटकनी दी। अध्यक्ष धाकड़ ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए सारे वादे जल्द पूरे करेंगे।

एक महीने से सुर्खियों में चल रहे भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव रविवार को हुए थे। गुजराती समाज भवन लिंक रोड नंबर-1 पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई थी। वहीं, रात 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई, जो सोमवार सुबह 5 बजे तक चलती रही। चुनाव अधिकारी मो. सलमान खान ने सुबह 6 बजे परिणाम की घोषणा की। इसके बाद जीते सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए। चुनाव के परिणाम की घोषणा होते ही एकता पैनल में जीत की खुशी छा गई, क्योंकि सभी पदाधिकारी बड़े अंतर से जीते थे। चुनाव में कुल 2236 में से 1884 मतदाताओं ने वोट डाले थे। वोटिंग 84% हुई थी।

केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव के परिणाम सामने आते ही एकता पैनल में खुशी की लहर छा गई। इसके चलते जश्न मनाया जाने लगा। इस टीम में अध्यक्ष प्रत्याशी धाकड़, सुनील गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी युवा थे। चुनाव प्रचार के साथ युवा टीम का भी नारा लगाया गया। दूसरी ओर, अन्य दोनों पैनल में कई सीनियर भी थे, जो पूर्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी रह चुके हैं, लेकिन उन्हें युवा टीम के आगे हार का मुंह देखना पड़ा।चुनाव में कुल 3 पैनल उतरी थी। जिसके कुल 30 उम्मीदवार मैदान में थे। एकता पैनल से जितेंद्र धाकड़, संस्कार पैनल से राकेश गोंगिया और प्रगतिशील पैनल से सुनील काला अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी रहे। उनके साथ ही सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, जनसंपर्क अधिकारी, सह सचिव सहित 10 पदों पर उम्मीदवार खड़े किए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.