ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

दो आदिवासी लड़कों की पीटाई मामले मे आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार निवासी दो आदिवासी लड़कों के साथ राऊ क्षेत्र मे मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक दोनों को पाइप से पीटते दिख रहा है। मारपीट करने वाला युवक गालियां भी दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी संगठन जयस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उधर, घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मामले में राऊ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 342, 323, 294, 506, किशोर न्याय (बालको का देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 धारा 75, 84 अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 धारा 3 में केस दर्ज किया है।
राऊ थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और आरोपी सुमित चौधरी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

जयस के प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम बुंदेला ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे राऊ क्षेत्र की है। पीड़ित और उसका भाई दोनों नाबालिग हैं। वे धार जिले के नालछा के रहने वाले हैं। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी सड़क पर बाइक फिसल गई और दोनों गिर गए। दोनों बाइक उठा रहे थे, इस दौरान पीछे से आ रहे युवक ने जल्दी बाइक उठाने को कहा और गाली देने लगा। दोनों भाइयों ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को राऊ क्षेत्र में एक जगह ले गया। वहां दोनों को रातभर बंद रखा और जमकर पीटा। शनिवार तड़के जैसे-तैसे दोनों भाई वहां से बाहर निकले और अपने गांव नालछा के सरपंच और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोनों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहि

पुर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से ताया की https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1677703808833687553?s=20 मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार सभी सीमाओं को लांघ गए हैं। आदिवासी समुदाय की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। सीधी की घटना के बाद जिस तरह से इंदौर के राऊ क्षेत्र में दो आदिवासी बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है, उसे देखकर रूह कांप जाती है। क्या भाजपा के कुशासन ने समाज में इतनी घृणा घोल दी है कि कुछ लोग आदिवासी समुदाय और अन्य वंचित समुदाय से नफरत करने लगे हैं और उनका उत्पीड़न करने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन लोगों के ऊपर भी कार्यवाही होने चाहिए जो समाज में इस तरह की विकृत मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.