ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

पुलिस फोर्स पर पथराव कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 1 महिला सहित 3 आरोपीगण को 2-2 वर्ष का कठोर कारावास

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिला मे मनासा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा ग्राम हाडीपिपल्या में वारंटी की तलाश में गई पुलिस फोर्स पर पथराव करके वाहनों में नुकसान पहुंचाते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 3 आरोपीगण (1) विनोद पिता कालुराम बांछडा, उम्र-50 वर्ष, (2) सिकंदर माता अमरीबाई बांछडा, उम्र-31 वर्ष एवं (3) सम्पतबाई पति विनोद बांछड़ा, उम्र-48 वर्ष, तीनों निवासी-ग्राम हाडीपिपल्या, तहसील मनासा, जिला नीमच को भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 353 में 2-2 वर्ष के कठोर कारावास एवं 300-300रू अर्थदण्ड एवं धारा 3/4 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम, 1985 में 2-2 वर्ष के कठोर कारावास एवं 400-400रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं अरविंद सिंह द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 10 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 17.05.2013 शाम के लगभग 05 बजे ग्राम हाडीपिपल्या की हैं। थाना मनासा में पदस्थ एएसआई महेश शुक्ला स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी एवं अपराध विवेचना हेतु शासकीय वाहन से पुलिस फोर्स सहित, जिसमें एएसआई डी. एस. पंवार, आरक्षक योगेन्द्रसिंह, आरक्षक नकुलराव, आरक्षक कांतासिंह, आरक्षक संतोष आदि ग्राम हाडीपिपल्या पहुंचे, जहां तलाशी के दौरान तीनों आरोपीगण पुलिस फोर्स के सामने आकर उत्तेजित होकर कहने लगे की यहां से किसी को नहीं ले जा सकते व हम नहीं ले जाने देंगे, ऐसा बोलते हुए तीनों आरोपीगण द्वारा पत्थर व ईंटो से पुलिस फोर्स पर पथराव किया गया एवं शासकीय वाहन में तोड-फोड करके वहां से भाग गये। आरोपीगण के विरूद्ध पुलिस थाना मनासा में अपराध क्रमांक 188/13 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। पुलिस मनासा द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार कर शेष आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में पुलिस फोर्स के सदस्यों व चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुए अपराध को प्रमाणित कर आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.