भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थापित विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के विधायक जीतू पटवारी को शासकीय कार्य में बाधा दोषी वाले फैसले के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि कोर्ट के निर्णय का सम्मान करता हूं। सीएम ने किसानों की दोगुनी आय का वादा किया था, वो आज तक नहीं हुई। जब तक गेहूं का दाम तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल नहीं होता, लड़ाई जारी रहेगी। ये मामला भी किसानों की लड़ाई का है। जो भी सजा देना चाहे दे दो, जेल भेजना चाहो भेज दो, फांसी पर लटका दो, लेकिन किसानों के हक की लड़ाई चलती रहेगी। https://twitter.com/jitupatwari/status/1675128677401784320?s=20
मामला सन 2009 का है जिसमे एक साल की हुई सजा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थापित विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के विधायक जीतू पटवारी को शासकीय कार्य में बाधा का अपराधी पाते हुए 1 साल जेल की सजा और 20000 जुर्माना से दंडित किया है। मामला सन 2009 का है। जीतू पटवारी अपने नेता दिग्विजय सिंह के साथ राजगढ़ में एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे। जिसमें पथराव हो गया था।
विधायक जीतू पटवारी सहित 17 लोगों के खिलाफ साल 2009 में राजगढ़ में बलवा समेत शासकीय कार्य में बाधा डालने के लिए आईपीसी की धारा 148, 294, 353, 332, 332/149, 323, 323/149 , 506(2), 336, 427 और प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के सेक्शन 3 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में शनिवार को विधायक जीतू पटवारी, उज्जैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़ चंदर सोंधिया और पूर्व विधायक राजगढ़ कृष्णमोहन मालवीय को सजा सुनाई गई है।
पुर्व सीएम कमलनाथ ने कहा भोपाल की एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को किसान और बिजली बिल के खिलाफ आंदोलन के एक पुराने मुकदमे में सजा सुनाई है। हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इससे असहमत हैं। हम ऊंची अदालत में इस फैसले को चुनौती देंगे। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जनता की लड़ाई लड़ने से कभी पीछे नहीं हटेंगे, चाहे उनके खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही की जाए। समाज को हक दिलाने के लिए आंदोलन करना नेता का पहला कर्तव्य है, यह संविधान की मूल भावना के अनुरूप है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं ने यही सीखा है। पूरी कांग्रेस पार्टी जीतू पटवारी के साथ है। हम सब मिलकर लोकतांत्रिक संवैधानिक और अदालती तरीके से अन्यायी सरकार का मुकाबला करेंगे।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1675125172972687360?s=20