ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री श्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में जनजातीय बाहुल्य जिले शहडोल के लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047] सिकल सेल नीमिया उन्मूलन मिशन पोर्टल लांच किया। मिशन के शुभारंभ के दौरान रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी। एक क्लिक से साढ़े 3 करोड़ हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड बांटे।
इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहना। कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों पर चोट।
पीएम मोदी ने कहा कि जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं, वो गारंटी वाली नई-नई स्कीम ला रहे हैं। ये परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के भले के लिए काम करती आईं हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वे जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। घोटालों के आरोप में सजा काटने वाले एक मंच पर दिख रहे हैं। वे देशविरोधी तत्वों के साथ बैठक कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है। इस योजना में अभी तक 5 करोड़ गरीबों का इलाज हो चुका है। अगर यह कार्ड नहीं होता तो गरीबों को इलाज के लिये अपना घर-बार बेचना होता। आज यहाँ मध्यप्रदेश के एक करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिये गये हैं। यह कार्ड गरीब की जेब में इलाज के लिये 5 लाख रूपये के एटीएम का कार्य करेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आयुष्मान कार्ड के हितग्राही देवेन्द्र कुमार कौल का कार्ड दिखाते हुए बताया कि इस पर लिखा है 5 लाख का मुफ्त उपचार। यह मोदी की हर गरीब के लिये मुफ्त इलाज की गारंटी है। इस देश में गरीबों को कभी भी किसी ने एक वर्ष में 5 लाख रूपये के इलाज की गारंटी नहीं दी, यह हमारी सरकार ने किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.