ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

पंचायत के रोजगार सहायकों को 18 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 

भोपाल। मध्यप्रदेश मे विधानसभा चुनाव से पुर्व मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के रोजगार सहायकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार सहायकों का वेतन सीधे डबल करने का ऐलान किया है और इसके साथ ही उन्हें ऐच्छिक व शासकीय अवकाशों के साथ ही मातृत्व और पितृत्व अवकाश का लाभ देने का भी ऐलान किया है। भोपाल में बुधवार को हुए रोजगार सहायक सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से रोजगार सहायकों को ये सौगात दी।
अब 18 हजार रुपए महीने मासिक वेतन दिया जाएगा
रोजगार सहायकों को अभी तक मध्यप्रदेश में 9 हजार रुपए प्रति महीने वेतन मिलता था लेकिन अब उन्हें सीधे डबल 18 हजार रुपए महीने मासिक वेतन दिया जाएगा। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुए रोजगार सहायक सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार सहायकों का वेतन डबल करने का ऐलान किया। सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा कि अब रोजगार सहायकों की सेवाएं सीधे समाप्त नहीं की जा सकेंगी। अभी तक गलती कोई करता था और सेवाएं रोजगार सहायक की बिना किसी सुनवाई के समाप्त कर दी जाती थीं लेकिन ये अब नहीं होगा। बता दें कि मध्यप्रदेश की विभिन्न पंचायतों में साल 2009 से 20 हजार 400 रोजगार सहायक हैं। रोजगार सहायक समग्र आईडी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना, नरेगा के निर्माण कार्यों के सुपरविजन सहित अनेक काम करते हैं जिनकी सीएम शिवराज सिंह चौहान की कार्यक्रम के दौरान तारीफ भी की और कहा है कि रोजगार सहायकों का काम तारीफ के काबिल है और वक्त के साथ रोजगार सहायकों ने अपने आप को अपग्रेड भी किया है। सम्मलेन में प्रदेशभर से करीब 20 हजार रोजगार सहायक जुटे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.