मध्यप्रदेश कैबिनेट का निर्णय- कर्मचारियों के तबादले 7 जुलाई तक हो सकेंगे, प्रदेशभर में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा
भोपाल। सरकारी कर्मचारियों के तबादले 7 जुलाई तक हो सकेंगे। पहले ट्रांसफर की तारीख 30 जून तय की गई थी।
कैबिनेट बैठक में बुधवार को प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने को भी मंजूरी दी गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि नए मेडिकल कॉलेज खरगोन, धार, भिंड, बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी जिले में खोले जाएंगे।
10 जुलाई को ’लाड़ली बहना’ का कार्यक्रम फिर से होगा। इसमें उनकी अगले महीने की किश्त खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
’मुख्यमंत्री सीखो – कमाओ योजना’ की शुरुआत भी जुलाई के प्रथम सप्ताह में की जाएगी। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया, ’प्रदेशभर में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा। इसमें सभी विधायक, सांसद, मंत्री पूरे प्रदेश में हुए कामों का उद्घाटन और स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास करेंगे।