ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

मिनी ट्रक नदी में गिरा-बेटी की शादी के लिए जा रहे एक परिवार के 5 लोगो की मौत, 28 घायल

भोपाल। बेटी की शादी के लिए एक परिवार ग्वालियर के भेलेटी गांव से टीकमगढ़ के जतारा गांव मिनी ट्रक से जा रहा था। दतिया में एक मिनी ट्रक नदी में गिर गया। मिनी ट्रक में करीब 43 लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। इनमें 3 शव बच्चों के हैं। 10 लोग गंभीर घायल हैं। 28 को मामूली चोट आई है। हादसा दुरसड़ा थाना अंतर्गत गांव बुहारा में बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। ट्रक पुल पार कर रहा था, तभी बेकाबू होकर पलट गया।
कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि बेटी की शादी के लिए एक परिवार ग्वालियर के भेलेटी गांव से टीकमगढ़ के जतारा गांव जा रहा था। सभी आयशर वाहन में सवार होकर मंगलवार रात को निकले थे। नदी पर नया पुल बन रहा है। आवाजाही के लिए पास ही एक रपटा बनाया गया था। बारिश के कारण रपटे पर एक से दो फीट पानी आ गया था। ड्राइवर ने रपटा क्रॉस करने की कोशिश की। परिवार ने मना भी किया, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। कुछ दूर जाकर ट्रक पलट गया। बता दें, आयशर वाहन ट्रांसपोर्टेशन के लिए अधिकृत नहीं था।

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख का मुआवजा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ’खटीक समाज के लोग बेटी की शादी करने मिनी ट्रक से जा रहे थे। बुहारा नदी में रपटे में ट्रक का पहिया उतर गया। ट्रक नदी में चला गया। 5 लोगों के शव निकाले गए हैं। इनमें एक 45 साल की महिला हैं। 18 साल का युवक है और बाकी 2 से 5 साल के बच्चे हैं। घायलों के इलाज कराया जा रहा है।’ मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.