कांग्रेस पार्टी गारंटी दे रही है ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की, 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने की बात,शिवराज ने कहा लाड़ली बहनाओं के 3000 रुपये कर दिया जाएगा
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मतदाताओं से 5 वादे किए हैं। प्रियंका गांधी का कहना है कि ये वादे नहीं, गारंटी हैं। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में कर्नाटक की तरह नारी सम्मान योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते हैं। कांग्रेस की अन्य गारंटियों में 500 रुपये में गैस सिलिंडर देना भी है। 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ़ करना और 200 यूनिट तक के बिजली बिल को हॉफ करना भी कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी गारंटी दे रही है ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा का कर्मचारी वर्ग लंबे समय से मागं करते आ रहे है। शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया है कि धीरे-धीरे इस धनराशि को बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया जाएगा।
अब मतदाताओं के मन टटोलने गुप्त एजेंसीयों का दोनो पार्टीयों ने सर्वे टीमें लगाई जा रही है।