मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं सुश्री निकिता सिंह, एस.डी.ओ.पी. गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ कमलेश सिंगार के कुशल नैतृत्व में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
कार्य का विवरण– फरियादी हरदयाल पिता कमलेश चावला निवासी चन्दवासा थाना शामगढ थाने गरोठ पर रिपोर्ट किया 31 मई 20.23 को बेंक आँफ इंडिया गरोठ गया तथा वहा अपने परिचित देवीलाल धाकड निवासी बर्डिया इस्तमुरार से तीन लाख नब्बे हजार रुपये (390000 /-) उधार लेकर पेसे व आधार कार्ड , पेन कार्ड अपनी थेली मे रखकर बाईक पर हेण्डल पर थेली को टांग कर जाने लगा तभी कोई अज्ञात व्यक्ति बाईक पर से उसकी पेसे की थेली निकाल कर चोरी कर ले गया जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गरोठ पर अपराध क्र 212/23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते कमलेश सिंगार थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अलग अलग टीम का गठन कर थाना क्षेत्र मे चेकिंग व घेराबंदी की गई एवं घटना स्थल व आस पास के केमरे चेक किये गये जो दो व्यक्ति बाईक से पेसे का बेग निकाल कर ले जाते दिखाई दिये जो उक्त चोरी करने वाले व्यक्तियो के आने जाने का रुट के केमरे भी चेक किये जो कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ को उक्त व्यक्ति राजगढ तरफ के होने की सुचना प्राप्त हुई जो वरिष्ट अधिकारी के निर्देशन मे तत्काल एक टीम थाना प्रभारी गरोठ के नेतृत्व मे गठित कर राजगढ तरफ रवाना की गई जो राजगढ जिले थाना बोडा मे बारीकी से जानकारी प्राप्त करते जानकारी मिली की गरोठ निवासी रमजान उर्फ रमजानी पिता मुनीर बेग द्वारा रेकी कर आरोपीयो को बाहर से बुलाकर चोरी करवाता है जो रमजान उर्फ रमजानी से बारिकी से पुछताछ करते उसके द्वारा बताया गया कि वह बेंक व एटीएम के आसपास कचरा बिनने के बहाने रेकी करता है व राजगढ तरफ से सासी कंजर समाज के लोगो को बुलाकर रेकी कर बताकर चोरी करवाता है व उक्त घटना की रेकी भी उसने की थी ऋषि उर्फ कृषिक उर्फ अर्जुन पिता सिकंदर जाति सासी कंजर निवासी कडिया चोरसिया थाना बोडा जिला राजगढ व कालु पिता बनवारी जाति सासी कंजर निवासी कडिया चोरसिया थाना बोडा जिला राजगढ के साथ मिलकर चोरी की थी एवं घटना के बाद तीनो आरोपी बोलिया रोड तरफ गये व आरोपी ऋषि एवं कालु ने आरोपी रमजान को उसके हिस्से के दस हजार रुपये दिये व शेष राशि व थेली को आरोपी ऋषि एवं कालु अपने साथ लेकर चले गये । जो आरोपी रमजान से नो हजार रुपये जप्त किये गये एवं आरोपी रमजान की निशादेही से आरोपी ऋषि एवं कालु के घर दबिश देते दोनो आरोपी घर पर नही मिले एवं घर की तलाशी लेते आरोपी कालु के घर से फरियादी की थेली, आधार कार्ड, पेन कार्ड व एक लाख इंकयानवे हजार (191000 /-) जप्त किये गये । प्रकरण मे फरार आरोपी की तलाश व अग्रिम विवेचना जारी है ।
सराहनीय कार्य- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ, उनि भारत कटारा ,उनि मनोज महाजन, का0उनि सुभाष गिरी , का0उनि हरिकिशन चोधरी , सउनि गजानंद शर्मा , का0प्रआर0 47 चत्तरसिँह , का0प्रआर0 644 देवेन्द्र सिँह ,का0प्रआर0 370 जगन्नाथ गुर्जर ,आर0 599 अनिल यादव , आर0 499 अजय , आर 789 मनीष, आर 504 मनीष , आर0 737 रवि नेका , आर0 810 पंकेश कुमावत , आर0 744 तुलसीराम , आर0 चालक 283 सुल्तान का सराहनीय योगदान रहा जिन्है श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरुस्कृत किया जावेगा ।
ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...
भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...