ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज...
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम...
संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय...
सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा
4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
नीमच। सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा बारात में गाना बजाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण धारदार हथियार से फरियादी को मारने वाले आरोपी राजेश पिता सुंदरलाल ग्वाला, उम्र-41 वर्ष, निवासी-ग्राम कनावटी, जिला नीमच को धारा 324 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
बिंदौली निकल रही थी, जिसमें गाना बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ था
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 6 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 03.12.2017 की रात्रि के लगभग 10 बजे ग्राम कनावटी स्थित पाटीदार मोहल्ला, चारभुजा मंदिर के पास की हैं। गणपतसिंह नाम के व्यक्ति की बिंदौली निकल रही थी, जिसमें गाना बजाने की बात को लेकर आरोपी व फरियादी पंकज बलाई के बीच विवाद हो गया, जिस कारण आरोपी ने धारदार हथिहार से फरियादी को मारा, जिससे उसे चोटे आई। बिंदौली में उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव किया। फरियादी को अस्पताल ले जाया गया तथा चश्मदीद साक्षी पुष्पेंद्र द्वारा पुलिस थाना नीमच केंट में की गई, जिस पर से अपराध क्रमांक 574/17 की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। विवेचना के दौरान चश्मदीद साक्षीगण के बयान लिये गये एवं अन्य आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में आहत एवं चश्मदीद साक्षीगणों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। जिससे सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।