ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

जनसेवा अभियान में लोगों को मिले शासन की मंशा अनुरूप लाभ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होगी
मुख्यमंत्री ने पन्ना जिले के बनौली में 151 नव-दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना जिले के बनौली में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में 151 नव- दंपत्तियों को आशीर्वाद और सुखमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार को पन्ना जिले के ग्राम बनौली में माँ कंकाली मंदिर प्रांगण कुआंताल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विवाह के बाद शरीर अवश्य 2 होते हैं, किंतु आत्मा एक होती है। श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ खुश रहें। उन्हें उपहार स्वरूप 49 हजार रूपये का चेक दिया जा रहा है, वे जरूरत के अनुसार अपने परिवार के लिए सामान ले सकती हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना ने गरीब परिवार की बेटी की शादी की चिंता को समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कन्या-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनसेवा अभियान की चर्चा कर आमजन से अभियान में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान में दी जा रही विभिन्न विभागों की 68 सेवाओं का आप सब लाभ लें। उन्होंने संभागायुक्त से कहा कि जनता ही भगवान है। लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ देना सुनिश्चित किया जाए। दाखिल, खारिज, नामांतरण, बँटवारा, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, बिजली का कनेक्शन, बिल्डिंग परमिशन, नल कनेक्शन आदि से संबंधित सभी काम पूरे हो जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पवई विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। जिस विकास कार्य की आवश्यकता होगी उसे प्राथमिकता से स्वीकृत कर पूर्ण कराया जायेगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मैं यहाँ आकर अभिभूत हूँ। मुख्यमंत्री ने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, जिसमें लाखों बेटियाँ लखपति बनी हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना प्रदेश में चल रही है, जिसे देश के अन्य राज्य सरकारों ने भी अपनाया हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान जब मुख्यमंत्री बने थे तो म.प्र. में बेटी को बचाना चुनौती थी, भ्रूण हत्याएँ हो रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिद्धांत पर काम किया और लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। बेटियों की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई के इंतजाम किए। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद, बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि यहाँ विवाह बंधन में बंध रहे 151 जोड़ों को मुख्यमंत्री श्री चौहान का आशीर्वाद मिल रहा हैं। क्षेत्रीय विधायक क्षेत्र के विकास के लिए कर्मठता और प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। विधायक श्री प्रहलाद सिंह लोधी ने विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए क्षेत्र में और विकास कार्यों की जरूरत पर बल दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.