ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

कर्नाटक मे राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद की दिलाई शपथ

दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के रिजल्ट आने के 7 दिन बाद कांग्रेस सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल थावरचंद गहलोत सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
20 मई को कांग्रेस विधायक दल की ओर से राज्यपाल को भेजे गए लेटर के मुताबिक, सिद्धारमैया के अलावा डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के अलावा 8 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ ले रहे।
इनमें 7 बार सांसद रहे केएच मुनियप्पा, डॉ. परमेश्वर, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे) , रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता मौजुद रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम याचुरी, सीपीआई महासचिव डी. राजा, एनसीपी के दिग्गज नेता शरद पवार शामिल हैं।

गौरतलब है ‎कि मुख्यमंत्री के रूप में सिद्दारमैया का यह दूसरा कार्यकाल है। उन्होंने पहले 2013 और 2018 के बीच यह पद संभाला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.