मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को मिलेगा रोजगार, वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने 2 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया
मंदसौर । मध्यप्रदेश शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम भटाना में 1 करोड़ 7 लाख 93 हजार से निर्मित होने वाली रुपावली से भटाना रोड का भूमि पूजन किया। ग्राम भटाना के पश्चात ग्राम धुंधडका में खेड़ापति हनुमान मंदिर से धुंधडका मार्ग का लोकार्पण किया। तथा 98 लाख 85 हजार की लागत से निर्मित होने वाली धुंधडका से कुम्मा खेड़ी मार्ग का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बसन्त शर्मा, जनपद सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन एवं पत्रकार उपस्थित थे।
लोकार्पण एवं भूमि पूजन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में युवाओं को प्रक्षिक्षण सीखने की अवधि में आर्थिक सहायता के रूप में 8 से 10 हजार रू दिए जायेंगे । योजना में कम से कम एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास के कार्य में कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार द्वारा चहुमुखी विकास किया है। सरकार ने डिफाल्टर किसानों को बचाने का काम किया है। ऐसे किसान जो अपना ब्याज नहीं चुका पा रहे थे। उनकी ब्याज की गठरी को सरकार ने उतारा है। सरकार द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब हेलीकॉप्टर द्वारा वृद्धजनों को तीर्थ दर्शन कराया जाएगा।