ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

सरपंच से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जनपद अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सागर लोकायुक्त ने कार्यवाही करते हुए 18 मई 2023 को मनरेगा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।
दमोह जिले के जनपद पंचायत पटेरा में मनरेगा में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुदर्शन पटेल को निर्माण कार्य की पोर्टल पर फोटो सत्यापित करने के एवज में ग्राम पंचायत शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंह से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम द्वारा गुरुवार की दोपहर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त के अनुसार आरोपित मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े ने बताया कि जनपद पंचायत पटेरा की मनरेगा शाखा में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पदस्थ सुदर्शन पुत्र बैजनाथ पटेल द्वारा ग्राम पंचायत शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंह से ग्रेवियन के निर्माण कार्य की फोटो पोर्टल पर डाउनलोड करते हुए सत्यापित करने के एवज में राशि की मांग की जा रही थी। राशि न देने पर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा फोटो को सत्यापित नहीं किया जा रहा था। इस बात की शिकायत लोकायुक्त सागर में की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस के उप अधीक्षक राजेश खेड़े के निर्देशन में शिकायत की जांच की गई और जांच सही पाई गई जिसके बाद अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के ट्रेप करने की रणनीति बनाई गई।
लोकायुक्त ने पूरे मामले में सरपंच को 20 हजार रुपये नकद देकर जनपद पंचायत पटेरा की मनरेगा शाखा भेजा जहां गुरुवार की दोपहर लोकायुक्त टीम में पुलिस उप अधीक्षक राजेश खेडे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, निरीक्षक वीएम द्विवेदी, अभिषेक वर्मा एवं अन्य सहयोगियों के माध्यम से सरपंच आनंद सिंह के द्वारा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुर्दशन पटेल को 20 हजार की रिश्वत देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.