ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं महंगाई कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे रहेंगे

भोपाल। विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं महंगाई कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे रहेंगे। इन्हीं मुद्दों पर न सिर्फ चुनाव लड़ा जाएगा अपितु कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार भी बनाएगी।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस को इतना जबरदस्त बहुमत देने जा रही है जिसे न तो खरीदा जा सकेगा और न ही कोई बिकाऊ होगा। पूरी तरह टिकाऊ और कांग्रेस की विचारधारा से ओत प्रोत लोग ही चुनाव जीत कर आएंगे।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से और प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनता का विश्वास उठ चुका है। इसीलिये खोया हुआ विश्वास पुनः अर्जित करने के लिये लोक लुभावनी योजनाओं की घोषणाएं की जा रही हैं। प्रदेश की जनता को शिवराज पर नहीं कमलनाथ जी पर ज्यादा भरोसा है। तभी तो कमलनाथ जी की नारी सम्मान योजना के फाॅर्म भरने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। शिवराज जी और कमलनाथ जी मे यही मूलभूत अंतर है कि शिवराज जी की सभा मे भीड़ जुटाने के लिये सरकारी पैसा खर्च होता है सरकारी कर्मचारियों को जबरन बुलाया जाता है और कमलनाथ जी की सभा मे लोग खुद चलकर आते हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है ,पेट्रोल ,डीजल रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, आम आदमी महंगाई की मार से बुरी तरह त्रस्त है। कमलनाथ जी ने वादा किया है कि हर व्यक्ति को 500 रुपये में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराएंगे और महंगाई पर नियंत्रण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.