भोपाल। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 दिन तक मध्यप्रदेश में बारिश और आंधी की संभावना है। इसके अलावा आज रविवार को भोपाल और इंदौर में समेत 8 जिलों में बारिश होने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार इंदौर भोपाल, सीहोर, बैतूल, देवास, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर और आगर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां आकाशीय बिजली गिरने के भी संभावना जताई जा रही है। अगले 4 दिन तक बारिश और आंधी के पूर्वानुमान के चलते तापमान में गिरावट देखी जा सकती हैं
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। अरब सागर से मिल रही कुछ नमी के चलते रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।