ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने मल्हारगढ़ में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा का अनावरण किया,दानवीर भामाशाह,पत्रकार मौजूद थे

मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के पश्चात अनावरण परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, मदन लाल राठौर, समाजसेवी दानवीर भामाशाह कृष्णपालसिंह शक्तावत अन्य जनप्रतिनिधि, विकास खंड अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे। अनावरण के दौरान वित्त मंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। इसके लिए नगर परिषद एक एक वंचित व्यक्ति का आवेदन भरवाए। आगामी 21 मई की तारीख से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अब बुजुर्ग व्यक्ति हवाई जहाज से भी यह यात्रा करेंगे। जिले में अनगिनत विकास के काम हुए हैं। प्रदेश में तीर्थ दर्शन योजना, मुफ्त राशन वितरण, पीएम आवास, शौचालय, जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक जल, उज्जवला गैस कनेक्शन योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसे कई जन कल्याणकारी योजना चलाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.