ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

नीमच ज्ञानोदय कॉलेज का मामला पहूॅचा कलेक्टर की जनसुनवाई मे, एडीएम सुश्री मीना एवं सीईओ गुरूप्रसाद ने की जनसुनवाई-57 लोगों की सुनी समस्याएं

नीमच 18 अप्रैल 2023, कलेक्टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को एडीएम सुश्री नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए-57 लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में हुडको कालोनी नीमच के अनिल कुमार गुरवानी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, बासनिया की बादामबाई भील ने खाते भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, यादव कम्युनिटी सेन्टर समिति के चंदनसिंह हरित ने अपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने, खजुरिया के आशीष मालवीय एवं छात्रगणों ने ज्ञानोदय कॉलेज में एडमिशन फिस बिना आधार के निरस्त कर पुनःफीस वसूली करने, आजाद कालोनी मूलचंद मार्ग के मोहम्मद नासिर कुर्रेशी ने कब्जे के मकान का पटटा दिलवाने, फुसरिया के बाबुलाल, लीलाधर एवं कमलेश ने तिलंस्वा मार्ग पर मार्ग गतिरोधक निर्माण करवाने, एवं सिंगोली के दीपक कुमार तिवारी ने भूमि बंटाकन करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी तरह ग्राम पंचायत फुसरिया के निवासीगण,बरूखेडा की पार्वती बाई, यादव मंण्डी के मनीष यादव, सांडिया के ईश्वर पुरोहित, जूनापानी की कमलाबाई, थडौली के बाबुलाल मीणा, बमोरा के चन्द्रशेखर, जयसिंहपुरा के गोपालसिह राजपूत एवं वैभव नगर नीमच की गरिमा भटट ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं सुनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.