मंदसौर के वाईडी नगर थाना क्षेत्र के साबाखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर में कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। एक युवक का शव कुएं में दिखाई दिया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। वायडी नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और कुएं से शव को निकाल कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव करीब दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मृत व्यक्ति की पेंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजस्थान के प्रतापगढ़ के वर मंडल गांव के कन्हैयालाल दमामी पिता रामचंद्र दमामी 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। मामले में वाईडी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस जांच कर रही है की यह व्यक्ति राजस्थान से साबाखेड़ा कैसे पहुंचा। मामला हत्या या आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है।
ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय
भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें
मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश
महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
"मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त...
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं...
‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न