भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि चुनाव आ रहा है तो सीएम शिवराज सिंह चैहान धड़ाधड़ घोषणाएं कर रहे हैं, न कोई प्लानिंग है और न ही कोई विजन है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि चुनाव आ रहा है तो सीएम शिवराज सिंह चैहान धड़ाधड़ घोषणाएं कर रहे हैं, न कोई प्लानिंग है और न ही कोई विजन है। कमल नाथ ने कहा कि आज मालवा निमाड़ में टमाटर, लहसन के दाम किसानों को नहीं मिल रहे जिसके कारण वो फेंकने को मजबूर हैं। नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं, एक करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं और सीएम एक लाख को रोजगार की घोषणा करते हैं, कम से कम रिक्त पद पर तो भर्ती करवा दें। प्रदेश सरकार हर रोज 500 करोड़ रुपये उधार ले रही है, लेकिन ये पैसा प्रचार तंत्र पर खर्च किया जा रहा है, यदि पैसा आ रहा है तो संविदा कर्मियों को ही नियमित कर दें। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज ने 15 सालों में 22 हजार झूठी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि वह किसानों के बीच जाते हैं तो कहते हैं कि मैं किसान का बेटा हूं। कैसे किसान के बेटे हैं आप, जहां सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या करते हैं, जहां खाद के लिए किसान भटक रहा है, आंदोलन कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन आने की बात कही तो, सीएम ने सस्ती शराब बेचने का फैसला कर दिया। आज शराब सस्ती है और राशन महंगा मिल रहा है। मध्य प्रदेश को मद्य प्रदेश बना दिया है।
ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला