ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

झोलाछाप की लापरवाही ने एक 60 वर्षीय महिला की मौत, डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

भोपाल। झाबुआ के राणापुर में एक झोलाछाप की लापरवाही ने एक 60 वर्षीय महिला की मौत। सोमवार को महिला के परिजन झोलाछाप डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग लिए राणापुर थाने में पहुंचे। बीएमओ का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को पंचनामा बनाकर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस की मौजुदगी मे डॉक्टर का क्लीनिक खोलकर दवा गोली जब्त की है। मामला शनिवार का है, पुलिस ने शनिवार शाम को ही झोलाछाप का क्लीनिक सील कर दिया था। पुलिस ने बताया कि पंचनामा बनाया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है यह मामला
शनिवार को धामनी कटारा निवासी 60 वर्षीय रमतू पति हरु कटारा को सामान्य बुखार और हाथ, पैर दर्द के चलते राणापुर के कुमार मोहल्ला स्थित दीपक पिता सुशील कुमार राय के क्लीनिक पर भर्ती किया गया। वहां रमतु को एक बोतल चढ़ाई गई, 4 बजे दूसरी बोतल चढ़ाने के दौरान ही रमतु की मौत हो गई। झोलाछाप क्लीनिक छोडकर थाना पहुंचा, शाम 6 बजे पुलिस की मौजूदगी में महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
झोलाछापों पर FIR कार्रवाई हो
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय भाबर और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर का कहना है कि एक आदिवासी महिला की मौत हो गई है , हम एफआइआर की मांग कर रहे हैं, झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है , पुलिस बहाने बना रही है, यदि पिड़ित परिजनो को इंसाफ नहीं मिला तो राणापुर थाने का घेराव कर आंदोलन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.