ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

फसल क्षति की राहत राशि बाँटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में फसल क्षति की राहत राशि बाँटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। भारत के अन्य राज्यों में किसानों को इतनी अधिक राशि प्रदान नहीं की जाती है। प्रदेश में फसलों का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को शत-प्रतिशत मान कर राहत राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मैंने वर्षा और ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। किसानों को राहत राशि के अलावा फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वैज्ञानिक तरीके से फसल क्षति का आकलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के 20 जिलों में लगभग 33 हजार हेक्टेयर में नुकसान होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली नहीं होगी। बेटियों की शादी में मदद भी की जायेगी। बैठक के पूर्व राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम का गायन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.