ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

डॉ.योगेश मुंदड़ा जे.के.हास्पीटल भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी ने 21 किलो मीटर बर्फ पर दौड़कर मात्र 3 घंटे 20 मिनट 40 सेकंड में मैराथन दौड़ पुरी कर रिकार्ड बनाया

रीच इंडिया द्वारा आयोजित विश्व की सबसे ऊँची स्नो मैराथन की श्रेणी का हुआ सफल आयोजन’
भोपाल। हिमाचल प्रदेश के लाहोल सिस्सू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जो की समुद्र तट से करीब ग्यारह हजार फिट की ऊंचाई पर है जहां का तापमान माईनस आठ (-8) डिग्री सेल्सियस में देश विदेश के करीब दो सौ पचास प्रतियोगी ने हिस्सा लिया, यह विश्व का सबसे ऊंचा बर्फिला स्थान है इसी में स्नो मेराथन दौड़ आयोजित हुई।
हिमाचल प्रदेश के लाहोल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सु में माईनस आठ डिग्री सेल्सियस में स्नो मैराथन का आयोजन हुआ इस मैराथन में प्रतियोगी रहे मनासा निवासी डॉ. योगेश मुंदड़ा ने मध्यप्रदेश के के साथ ही माहेश्वरी समाज का नाम रोशन किया।
इस मैराथन प्रतियोगिता में भारतीय नौसेना,थल सैना के साथ ही देश विदेश के करीब दो सौ पचास प्रतियोगी ने हिस्सा लिया इस दौड़ में मनासा नगर के श्री नाथूलाल मुंदड़ा परिवार के प्रपोत्र व बालकृष्ण मुंदड़ा के सुपूत्र एवं ’मध्य प्रदेश से एक मात्र माहेश्वरी’ प्रतियोगी डॉ. योगेश मुंदड़ा थे। माहेश्वरी समाज के सदस्य डॉ.योगेश मुंदड़ा जो की 21 किलो मीटर बर्फ पर दौड़कर मात्र 3 घंटे 20 मिनट 40 सेकंड में यह मैराथन दौड़ पूरी की। हाल ही में यह मैराथन 12 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी इस मैराथन दौड़ में पूरे मध्यप्रदेश के एक मात्र प्रतियोगी डा. योगेश मुंदड़ा थे जो देश विदेश के प्रतियोगी एवं भारतीय नौसेना प्रतियोगी के साथ इस स्नो मेराथन दौड़ में शामिल हुए। डॉ योगेश मुंदड़ा.जो की वर्तमान में जे.के.हास्पीटल भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी के पद पर कार्य कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.