ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर एक डाक टिकट और सिक्के का अनावरण

मंदसौर। कृषि विज्ञान केंद्र, मन्दसौर में उद्यानिकी महाविद्यालय, कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्लेट्स 2023 ग्लोबल कांफ्रेंस का 18 मार्च 2023 को सीधा प्रसारण केवीके में दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा श्री अन्न के महत्व के बारे में जानकारी देते हुआ कहा कि मिलेट्स यानी श्री अन्न हमारे देश में मिलेट्स को अब श्री अन्न की पहचान दी गई है। यह सिर्फ खेती और खाने तक ही सीमित नहीं है। श्री अन्न भारत में समृद्धि एवं समग्रता के विकास का एक माध्यम बन रहा है। इसमें गांव और लद्यु कृषक भी जुड़ा है। इस मौके पर पीएम मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर एक डाक टिकट और सिक्के का अनावरण करते हुऐ कहा कि श्री अन्न को कम पानी एवं कम पोषक तत्वों में भी उत्पादन कर सकते हैं तथा उसके उपयोग से कई मानव रोगों में कमी आयेगी। केन्द्र के प्रमुख डॉ. जी.एस. चुण्डावत ने श्री अन्न के महत्व एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुऐ आह्वान किया कि आमजन श्री अन्न का भोजन में नियमित रूप से उपयोग करें। इस अवसर पर डॉ. आनन्द बड़ोनिया, उपसंचालक कृषि विभाग, आर.एल. मेड़ा, सहायक संचालक आत्मा, डॉ. अंकित पाण्डे, कृषकगण, विद्यार्थीगण एवं कृषि विभाग के कृषि अधिकारीगण भी उपस्थित रह कर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.