ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

’कलियासोत डैम के कैचमेंट में फेंके जा रहे हैं व मरे हुए कुत्ते और सूअर’ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मांगा प्रतिवेदन

भोपाल। भोपाल के कलियासोत डैम में’ करीब 45 मगरमच्छों और घड़ियालों का बसेरा है। इनका जीवन खतरे में है, क्योंकि मछली और अन्य जलीय जीवों से पेट भरने वाले यह मगरमच्छ और घड़ियाल बीते दो महीनों से मरे हुये कुत्ते और सूअर खा रहे हैं। इन मरे हुये कुत्तों और सूअरों से डैम का पानी भी संक्रमित हो रहा है और इससे इन्सानों के जीवन को भी खतरा बढ़ रहा है। मरे जीवों को पानी में फेंकने से भारी दुर्गन्ध फैल रही है। नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि मरे हुये कुत्तों और सूअरों के शव कलियासोत डैम में फैंके जाने की निगम को कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी यदि ऐसा हो रहा है, तो जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में ’कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल से प्रतिवेदन मांगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.