ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

कन्या विवाह योजना में अब 56 हजार पूरी राशि चेक से दी जायेगी-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नंदू भईया की स्मृति में विकास और जन-कल्याण से खण्डवा और बुरहानपुर को आदर्श जिला बनायेंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में बिटिया अब बोझ नहीं वरदान बन गई है। बहनों की जिंदगी में लाड़ली बहना योजना नया प्रकाश लेकर आएगी। मुझे आज बहनों ने केले के रेशे और हल्दी की गाँठ की राखी बांधी है, मैं वादा करता हूँ कि बहनों की आन, शान और सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूँगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि स्व. श्री नंदकुमार चौहान उत्तम नेता थे। उन्होंने जिंदगी भर जनता की सेवा का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शाहपुर में उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ है। हम नंदू भईया के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्रेरणा से क्षेत्र एवं प्रदेश का विकास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नंदू भईया की स्मृति में विकास और जन-कल्याण से खण्डवा और बुरहानपुर को आदर्श जिला बनायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज बुरहानपुर जिले के शाहपुर में पूर्व सांसद श्री नंदकुमार चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को दी जाने वाली सामग्री के संबंध में कुछ शिकायत मिलने पर यह निर्णय लिया गया है कि अब कन्या को सामग्री के स्थान पर योजना की पूरी राशि 56 हजार रूपये का चेक दिया जायेगा। प्रदेश में आगामी 1 अप्रैल से सभी शराब के अहाते बंद कर दिए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहनों ने केले के रेशे से बना रक्षा-सूत्र बांधा। साथ ही प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू करने के लिए केले के पत्ते पर धन्यवाद और बधाई संदेश मुख्यमंत्री को सौंपा।

सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि स्व. श्री नंदकुमार चौहान के बताए रास्ते पर चल कर हम जनता की सेवा करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, विधायक, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बहने और नागरिक उपस्थित थे। श्री हर्षवर्धन चौहान ने आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.