ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना के बदले 12 हजार की रिश्वत लेते कटनी जिला की बरही मे राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को कटनी जिला की बरही नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षण अक्षय जोशी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सहायक राजस्व निरीक्षक ने एक हितग्राही का नाम पीएम आवास योजना में जोड़ने के बदले में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पहली किस्त 12 हजार रुपए लेते लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया है।

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि बरही के छिंदिया टोला निवासी भीम प्रसाद कचेर कि पत्नी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना था। भीम प्रसाद अपनी पत्नी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में जुड़वाने के लिए नगर परिषद बरही मे आवेदन लगाया गया। जहां पर नाम जोड़ने के बदले में बरही नगर परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक अक्षय जोशी ने 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत भीम प्रसाद कचेर ने लोकायुक्त से की थी।

लोकायुक्त एसपी ने मामले का सत्यापन कराया और घटना में सत्यता पाए जाने के बाद बुधवार को डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में टीम कटनी के बरही भेजी। इस दौरान टीम के सदस्य चारो तरफ फैल गए और आवेदक को पैसे देकर सहायक राजस्व निरीक्षक के पास भेजा। जैसे ही नगर परिषद कार्यालय के बाहर सड़क पर भीम ने सहायक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत के 12 हजार रुपये दिए और उसका इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपित को पकड़ लिया। दबिश के दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक से रिश्वत के 12 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। सहायक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.