भोपाल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंगलवार को भोपाल में केजरीवाल ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने मध्य प्रदेश का हर आदमी मामा को हटाना चाहता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां वोट किसी को भी मिले, प्रदेश में सरकार मामा की ही बनती है। साथ ही उन्होंने लोगों से एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप हमें एक मौका दो, आपके बच्चे का भविष्य बना दूंगा। साथ ही उन्होंने फ्री बिजली का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। अब मध्यप्रदेश में झाड़ू चलेगी। विधानसभा चुनाव को देखकर सभी पार्टियां मध्यप्रदेश में अपनी किस्मत आजमाना चाहती है। आम आदमी पार्टी पहले ही प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। इस कारण केजरीवाल मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर काम नहीं हुआ, तब दोबारा वोट मांगने नहीं आऊंगा। सीएम मान ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के बारे में लोग ये मान गए हैं कि वोट क्यों दें इनकी बनी बनाई सरकार भाजपा छीन लेती है। गोवा वाली छीन ली, मध्यप्रदेश वाली छीन ली, कर्नाटक वाली छीन ली। आप के बारे में कहते हैं कि चाहे एलजी परेशान करें, पर ये कुछ भी करके सरकार अच्छी चला रहे हैं।
ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय
भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें
मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश
महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
"मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त...
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं...
‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न