ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

कलेक्टर ने 4 डाक्टरों को जारी किया नोटिस

मंदसौर 27 फरवरी 23/ कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने ड्यूटी पर अनुपस्थित होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ के चार डॉक्टरों जिसमें डॉ अर्जुन अटोलिया, डॉ राहुल पाटीदार, डॉ विष्णु गहलोत, डॉ शकील मंसूरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह सभी 04 डॉक्टर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित थे।

कलेक्टर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ के निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद डॉक्टर्स द्वारा बताया गया कि, यह सभी 4 डॉक्टर्स बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर गए हैं। इस प्रकार बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से प्रस्थान करना लापरवाही की श्रेणी में आता है। इनके द्वारा किया गया उक्त कृत्य म.प्र.सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 एवं नियम 7 के तहत घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है। कर्मचारी आचरण नियमों के विपरित होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। इस कारण इनके विरुद्ध सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 16 के तहत कार्यवाही की जाएगी। इनके द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब समय सीमा में संतुष्टि पूर्वक प्रस्तुत नहीं करने पर इनके विरुद्ध शासकीय नियमानुसार एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.