ब्रेकिंग
टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए ... एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ... मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाह... भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने "ऑपरेशन सिंदूर" को बताया अद्वितीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष... नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ... मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण मध्यप्रदेश के 50 से अधिक जिला स्तर पर जनसेवा मित्रों की बहाली की मांग को लेकर 9 हजार 300 युवाओं ने म...

जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी के देश की कमान संभालने के बाद दुनिया भर में भारत की छवि बदली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की कमान संभालने के बाद दुनिया भर में भारत की छवि बदली है जबकि इससे पूर्व भारत की छवि भ्रष्ट, कमजोर अर्थव्यवस्था, लगातार आतंकवादी हमलों और अस्थिर सरकार की कमी वाले देश के रूप में थी। नड्डा ने मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान के महानिदेशक सुजान चिनॉय की पुस्तक ‘‘मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स” के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।

पहले भारत की छवि क्या थी, समझना जरूरी
उन्होंने केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय के प्रधानमंत्रियों ने वोट बैंक की राजनीति के कारण कभी भी इजराइल का दौरा नहीं किया लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने इजरायल के साथ फलस्तीन का दौरा कर यह साबित कर दिया कि भारत दो अलग-अलग देशों को सर्वोत्तम संभव तरीके से संभालने में सक्षम है। नड्डा ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने से पहले भारत की छवि क्या थी। उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था गिर रही थी, भारत की छवि एक भ्रष्ट राज्य की थी, बार-बार आतंकवादी हमले होते थे और एक स्थिर सरकार की कमी थी।

पीएम के रुप में 60 देशों का दौरा 
बेहद दुखद बात यह थी कि प्रधानमंत्री के अधिकार का क्षरण हुआ।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके विपरीत मोदी के नेतृत्व में भारत आज अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर स्पष्ट रुख लेने में संकोच नहीं करता। उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय से भारत कड़ा रुख अख्तियार करने से कतराता रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज अंतरराष्ट्रीय मुद्दों व जटिल मुद्दों पर एक स्पष्ट रुख ले सकता है।” उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने लगभग 60 देशों का दौरा किया और उन्होंने 100 से अधिक विदेशी यात्राएं कीं।

दुनिया भर में भारत की छवि बदली
उन्होंने कहा कि मोदी ने व्यावहारिक रूप से सभी पड़ोसी देशों का दौरा किया और संबंधों को मजबूत किया। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण भारत ने इजरायल का दौरा करने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने कहा कि घरेलू वोट बैंक की राजनीति के कारण भारत इजरायल के साथ संबंध विकसित नहीं कर सका। उन्होंने कहा,‘‘वह (मोदी) इजरायल और फलस्तीन की यात्रा करते हैं। इन दोनों देशों की अलग-अलग यात्राओं से पता चलता है कि भारत दो अलग-अलग देशों को सर्वोत्तम संभव तरीके से संभालने में सक्षम है।” नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के कदमों ने दुनिया भर में भारत की छवि बदली है और यह किताब इस बात पर बहस छेड़ने वाली है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए हैं। सब्जी, तेल, मसाले, आटा और चावल सहित सभी खाद्य सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही,भाजपा की सरकार आम जनता की विरोधी है।     |     एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 03 आरोपियो को गिरफ्तार     |     भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” को बताया अद्वितीय     |     लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया     |     नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति     |     कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण     |     मध्यप्रदेश के 50 से अधिक जिला स्तर पर जनसेवा मित्रों की बहाली की मांग को लेकर 9 हजार 300 युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन     |