ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मलयालम की मशहूर एक्ट्रेस सुबी सुरेश का निधन, 42 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। एक के बाद एक सेलेब्स की मौत लोगों को दहला रही है। वहीं अब हाल ही में खबर सामने आई है कि मलयालम इंडस्टी की मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट सुबी सुरेश का निधन हो गया है। उन्होंने महज 42 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुबी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि सुबी सुरेश लीवर संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं और  कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि, वह मौत से जिंदगी की जंग जीत नहीं पाई और दुनिया को अलविदा कह गईं।

बता दें, सुबी सुरेश ने अपने करियर की शुरुआत डांसर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने स्टेज शॉज में कॉमेडी करनी शुरू की। सुबी सुरेश को Thaksara Lahala, ‘गृहंथन’ और ‘ड्रामा’ जैसी फिल्मों में खूब सराहा गया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया था और कई शोज में होस्ट के तौर पर भी नजर आई थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.