ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

AAP की शैली ओबेरॉय चुनी गई दिल्ली की नई मेयर, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) द्वारा महापौर पद (Mayor) पर चुनाव कराने के तीन असफल प्रयासों के पश्चात बुधवार को आखिरकार नए मेयर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। निगम सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। आप सांसद संजय सिंह, भाजपा सांसद हंसराज हंस और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने वोट डाला।

PunjabKesari

दिल्ली के सांसद और विधायकों ने मेयर चुनाव के लिए अपना वोट दिया है। अब वोटिंग का तीसरा चरण शुरू हो गया है, इसमें दिल्ली के नवनिर्वाचित पार्षद वोट डालेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले सप्ताह महापौर पद का चुनाव कराने के लिए निगम सदन की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी थी।

शीर्ष अदालत ने 17 फरवरी को महापौर, उप महापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। न्यायालय ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि उपराज्यपाल द्वारा MCD में नामित सदस्य महापौर चुनने के लिए मतदान नहीं कर सकते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.