ब्रेकिंग
सामाजिक चेतना के लिए पत्रकारिता के मूल्यों को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए पत्रकार सेवा में सतत योगदान द...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दलौदा और नाहरगढ़ में शराब जब्त, सुवासरा में मछल...
मंदसौर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब और सट्टे पर शिकंजा; कई आरोपी पकड़ाए, हादसे में तीन घायल
रासेयो नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, डॉ. हरीश व्यास ने युवाओ...
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कांग्रेस ने लंबे समय त...
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिलने पर...
गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक (18 नवंबर) से पहले मंदसौर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 57 अधिका...
आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी, सभी रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं ...
भोपाल में सोनिया गांधी की पुस्तक का गरिमामय विमोचन समारोह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
भोपाल में नकुलनाथ के पोस्टर - ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’
उज्जैन। मध्यप्रदेश, उज्जैन, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं में स्वयंसेवकों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
शिविर के बौद्धिक सत्र में शिविर संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शेखर मैदमवार ने अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन के प्राचार्य डॉ. हरीश व्यास ने ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विनाश का प्रमुख कारण है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए।
आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सत्र में होमगार्ड उज्जैन के प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी ने राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) की भूमिका एवं कार्यप्रणाली से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। उन्होंने आगजनी, भूकंप, बाढ़, सुनामी, मानव निर्मित आपदाओं, भूस्खलन एवं बादल फटने जैसी प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, त्वरित निर्णय, सुरक्षित बचाव तथा जनसहयोग के महत्व को समझाया। सत्र का संचालन स्वयंसेविका लक्ष्मी ने किया एवं आभार शासकीय महाविद्यालय सोनकच्छ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितु दुबे ने माना।
शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए शिविर परिसर को प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त बनाया तथा स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी एवं योगाभ्यास से हुई। वहीं, सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, एकता एवं सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह परिहार एवं शिविर संगठक डॉ. प्रदीप लाखरे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिला संगठक मंदसौर डॉ. अनिल कुमार आर्य सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
