ब्रेकिंग
नासिक में पुष्पा चौहान को मिलेगा ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’ शिवना की गंदगी पर नाराज विधायक विपीन जैन, बोले- नदी शुद्धिकरण अभियान 151 दिन के बाद शहर के गंदे नालो... नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ में 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट, मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, छह आरोपी गिरफ्तार, 104 क्वार्टर देशी शराब जब्त मोहम्मद जफर बने नीमच के उप-संचालक (अभियोजन), पदोन्नति के बाद संभाला पदभार / अभियोजन अधिकारियों एवं ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपियों से शराब जब्त दरगाह से 15 लाख की चोरी करने वाले 5 आरोपीगण को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से 35 सिगरेट के कार्टून चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जबलपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक का मिला शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

शिवना की गंदगी पर नाराज विधायक विपीन जैन, बोले- नदी शुद्धिकरण अभियान 151 दिन के बाद शहर के गंदे नालों का पानी आज भी सीधे शिवना नदी में मिल रहा, प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आमजन को साथ लेकर अब धरने पर बैठेंगे।

Madhya Pardesh / मंदसौर। शिवना की गंदगी पर नाराज विधायक विपीन जैन, बोले- नदी शुद्धिकरण अभियान 151 दिन के बाद शहर के गंदे नालों का पानी आज भी सीधे शिवना नदी में मिल रहा, प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आमजन को साथ लेकर अब धरने पर बैठेंगे।
शिवना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा शुद्धिकरण अभियान शुक्रवार को 151वें दिन भी निरंतर जारी रहा। विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में श्रमदानियों ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की छोटी पुलिया एवं दोनों घाटों के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नदी से एक ट्रॉली कचरा निकाला गया। नदी किनारे जमा प्लास्टिक थैलियां, गाद, कचरा और पानी में फैल रही काई को हटाया गया। घाटों पर फेंके गए पुराने कपड़ों एवं अन्य सामग्री की भी सफाई की गई। धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए नदी किनारे मिली तस्वीरों और मूर्तियों को व्यवस्थित स्थान पर रखवाया गया।

अभियान के दौरान विधायक विपिन जैन ने शिवना नदी की बदहाल स्थिति और प्रशासन की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 151 दिनों से लगातार श्रमदान कर नदी को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग नदी में कचरा डाल रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। शहर के गंदे नालों का पानी आज भी सीधे शिवना नदी में मिल रहा है। इन्हें रोकने के लिए प्रशासन के पास कोई ठोस कार्ययोजना दिखाई नहीं दे रही है। पूर्व में बनाई गई योजनाएं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं।

विधायक जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब केवल श्रमदान से काम नहीं चलेगा। शिवना नदी की दुर्दशा और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ वे आमजन को साथ लेकर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि शिवना केवल एक नदी नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था और जीवन से जुड़ी हुई है। नदी का दूषित पानी जमीन में पहुंचकर कुओं और ट्यूबवेल तक पहुंच रहा है, जिसका दुष्प्रभाव आमजन को भुगतना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि शिवना को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना केवल श्रमदान करने वालों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रशासन और प्रत्येक नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जब तक गंदे नालों का पानी नदी में मिलने से नहीं रोका जाएगा और कचरा डालने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक नदी की स्थिति में स्थायी सुधार संभव नहीं है।

बतादें, 151वें दिन के श्रमदान में विधायक विपिन जैन के साथ समाजसेवी हेमराज खाबिया, राकेश जैन पिंटू, इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला, राजनारायण लाड़, संजय नाहर, खलील पठान, अजय सोनी, महेश गुप्ता, कैलाश कुमावत, अंसार मेव, योगेंद्र गौड़, जयेश पालीवाल सहित अनेक श्रमदानी की सहभागिता रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.