ब्रेकिंग
वायडीनगर पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज मंदसौर के कालाखेत स्कूल ग्राउंड में विवाद, शासकीय कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज क... टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में पुलिस के आला अधिकारी, स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन सहित वरिष्ठ अध... मंदसौर जिला के गांधी सागर में 17 नवंबर को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैय... गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूध डेयरी पर पकड़ा नकली दूध-घी बनाने का सामान, हाइड्रोजन पैरॉक्साइड भी जब... गरोठ पुलिस की कार्रवाई, ढाबे से अवैध शराब जब्त, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज मंदसौर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये के मादक पदार्थ अल्प्राजोलम और अफीम के साथ दो आरोप... मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत को सहेजकर विकसित भारत बनाने के लिये दें योगदान : राज्यपाल श्री पटेल / ... मंदसौर जिले में अवैध शराब और जुआ गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, 30 अपैल 2026 को कई आरोपी गिरफ्तार मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना सरकार की प्राथमिकता, स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन क...

टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में पुलिस के आला अधिकारी, स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

भोपाल/ देवास/खातेगांव। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन, उज्जैन रेंज एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना से जुड़े तथ्यों, शराब से भरे आयशर वाहन और अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई। स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अवैध शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी पुलिस को मिली है। शराब कहां से लाई जा रही थी, कहां पहुंचाई जानी थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच जिलों में पुलिस टीमें सक्रिय की गई हैं।

आयशर वाहन में मिली 1800 लीटर से अधिक अवैध शराब

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आयशर वाहन से 1800 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से टीआई दिलीप पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने केरम सिंह नामक आरोपी को आयशर वाहन की पायलटिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, वाहन चालक की तलाश जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत टीआई के परिवार को एक करोड़ की सहायता देने की घोषणा की

टीआई दिलीप पुरी के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत अधिकारी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा उनकी पत्नी को उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देवास टीआई दिलीप पुरी की मौत पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बयान, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का बयान सामने आया है।

मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि देवास की घटना को गंभीरता से लिया गया है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। इस संबंध में देवास कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

बतादें, अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत ने कानून-व्यवस्था और तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता को फिर सामने ला दिया है। अब पुलिस की जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.