ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत को सहेजकर विकसित भारत बनाने के लिये दें योगदान : राज्यपाल श्री पटेल / ... मंदसौर जिले में अवैध शराब और जुआ गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, 30 अपैल 2026 को कई आरोपी गिरफ्तार मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना सरकार की प्राथमिकता, स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन क... मनोहर सिंह चौहान बने मंदसौर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, अनिल पटेल बालागुड़ा को जिला महामंत्री की जि... अफीम नीति 2026-27 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, नीमच में नारकोटिक्स कार्यालय सैकड़ों किसान पहुंचे... मंदसौर जिले में अवैध शराब, हथियार और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार  गरोठ में अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, देशी-विदेशी मदिरा जब्त शामगढ़ में नकली दूध बनाने की सामग्री जब्त, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त होगी जारी, देश के किसान परिवारों को मिलेगा लाभ MLC चुनाव पर PM मोदी के ट्वीट से सियासी घमासान, अजय राय बोले- कांग्रेस ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं

मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत को सहेजकर विकसित भारत बनाने के लिये दें योगदान : राज्यपाल श्री पटेल / मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएँ

भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश की पहचान को बनाए रखते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और विकास यात्रा पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय है, जहाँ भाषा, कला, परंपरा और संस्कृति राष्ट्रीय एकता एवं चेतना को मजबूत बनाती हैं। प्रदेश के संसाधन खनिज, वन, वन्य जीव और जैव विविधता हमारी अमूल्य पूंजी हैं। इनका संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी के साथ भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व भी है।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से मध्यप्रदेश की पहचान, सम्मान और विकास को नई ऊँचाइयाँ देने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि विकास के साथ संस्कृति, प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता का संतुलन आवश्यक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प में मध्यप्रदेश सशक्त भागीदार बने, इसके लिए सभी नागरिक अपनी प्रतिभा, श्रम और सामर्थ्य प्रदेश की प्रगति में लगाएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.