भोपाल। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में ‘स्मृति दिवस परेड समारोह 2026’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में पुलिस बल ने मुख्यमंत्री को परेड की सलामी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वाेच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान दिया।