मंदसौर जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब पर शिकंजा, दलौदा में सट्टा लगाते एक आरोपी को पकड़ा, रू.530 नकद जब्त; पिपलियामंडी में 18 क्वार्टर देशी मसाला शराब बरामद
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दलौदा और पिपलियामंडी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सट्टा अंक लगाते पकड़ा, जबकि दूसरे मामले में अवैध शराब जब्त की गई।
दलौदा पुलिस ने सट्टा अंक लगाते आरोपी को पकड़ा, रू. 530 नकद जब्त
दलौदा। दलौदा थाना पुलिस ने ग्राम धांधुड़का में बड़वन रोड पर कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध सट्टा अंक लगाते एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹530 नकद, सट्टा अंक पर्ची और एक पेन जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को शाम 5.22 बजे ग्राम धांधुड़का स्थित बड़वन रोड पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में हरीश पिता शंकरलाल डिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी धांधुड़का को आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 127 यादवेंद्र सिंह की भूमिका रही। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई की।
पिपलियामंडी पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी मसाला शराब जब्त की
पिपलियामंडी। पिपलियामंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सौंकड़ी रोड पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी मसाला शराब जब्त की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को रात 9रू15 बजे सौंकड़ी रोड, पिपलियामंडी पर कार्रवाई की गई। मामले में कोमलसिंह पिता लालसिंह चौहान, सौंधिया राजपूत, निवासी कामलिया को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में अपराध क्रमांक 305/26 के तहत धारा 34 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 230 नरेंद्र सांवलिया द्वारा की गई। पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।