ब्रेकिंग
मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले- उज्जैन, सागर और ग्वालि... टीनशेड की गुणवत्ता पर सवालः बिल में 60 एमएम की चादर, मौके पर 40 एमएम भी नहीं..! भानपुरा जनपद क्षेत्र... नशामुक्ति अभियान के तहत-मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस मध्यप्रदेश मे पटवारी तीन दिन के लिए सामुहिक अवकाश चले गये, संगठन के द्वारा आज गुरूवार को अपनी मांग्र... तुम चोर हो। एक-एक नेता की नस मेरे हाथ में है। सब नेता ये चोर हैंः-मंदसौर विधायक विपिन जैन 25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय...

नशामुक्ति अभियान के तहत-मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं दलौदा पुलिस ने अवैध सट्टा लिखते एक आरोपी को पकड़ा, जबकि सीतामऊ पुलिस ने धारदार छुरा जब्त किया।

दलौदा में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार

दलौदा पुलिस ने मगरा पावर हाउस के पास कार्रवाई करते हुए महेश पिता रामचंद्र तेली, उम्र 35 वर्ष, निवासी राजनगर, थाना सीतामऊ, हाल मुकाम गौतम नगर, दलौदा को सट्टा लिखते पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, पेन, लाइटर और 430 रुपये नकद जब्त किए। आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

मल्हारगढ़ में तीन कार्रवाई, 51 क्वार्टर शराब जब्त

मल्हारगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पहली कार्रवाई में गुलाब सिंह पिता गुरुदयाल सिंह चांद, निवासी लडोली अंब, उना, हिमाचल प्रदेश से 17 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई में नारायणगढ़ रोड स्थित रियाज हुसैन के ढाबे के सामने से रोशन सिंह पिता मोडनसिंह राजपूत, निवासी कुम्हारी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त हुई। तीसरी कार्रवाई में महू-नीमच हाईवे रोड पर विजय होटल के सामने से प्रताप सिंह पिता देवीसिंह देवड़ा, निवासी मगराना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। तीनों मामलों में धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सीतामऊ में धारदार छुरा जब्त

सीतामऊ पुलिस ने सरुखेड़ा रोड स्टेडियम के पास कार्रवाई करते हुए बंशीलाल पिता बरीलाल मालवीय, उम्र 29 वर्ष, निवासी बैलारा को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 200 रुपये कीमत का लोहे का धारदार छुरा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

सुवासरा में शराब बेचते आरोपी पकड़ा

सुवासरा पुलिस ने नई आबादी स्थित श्री उदय पेट्रोल पंप के सामने कार्रवाई करते हुए गोपालसिंह पिता सौदानसिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 44 वर्ष, निवासी देवरिया बामनी को शराब बेचते पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 29 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और 4 केन माउंट बीयर जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

शामगढ़ में 5.250 लीटर कच्ची शराब जब्त

शामगढ़ पुलिस ने अंडरब्रिज से पहले आलमगढ़ रोड पर कार्रवाई करते हुए पृथ्वीलाल पिता दुलाजी बागरी, निवासी आलमगढ़ को पकड़ा। उसके कब्जे से 5 लीटर 250 एमएल कच्ची शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

भानपुरा में 16 क्वार्टर देशी शराब जब्त

भानपुरा पुलिस ने रायपुरिया से गणेशपुरा आमरोड पर कार्रवाई करते हुए तरुण देवड़ा पिता नंदलाल, निवासी गणेशपुरा को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, कुल 2.880 लीटर, कीमत 1,440 रुपये जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.