मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले- उज्जैन, सागर और ग्वालियर ने दर्ज की शानदार जीत
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन की 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता-2026 (बालक अंडर-14) के दूसरे दिन बुधवार को 10 रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के खेल मैदान एवं डप्ज् टर्फ ग्राउंड पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता 6 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगी। दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान प्रतियोगिता संयोजक एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के.सी. सोलंकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी घीसालाल जोगचंद तथा शासकीय क्रमांक-2 विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह पुरावत उपस्थित रहे।
मुकाबलों के परिणाम- उज्जैन ने रीवा को 13-0 से हराया। जबलपुर ने इंदौर को 1-0 से हराया। शहडोल ने भोपाल को 2-0 से पराजित किया। टीम ने नर्मदापुरम को 4-0 से हराया। सागर ने जबलपुर को 9-0 से शिकस्त दी। इंदौर ने रीवा को 5-0 से हराया। ग्वालियर ने नर्मदापुरम को 8-0 से पराजित किया। भोपाल ने आदिवासी टीम को 3-1 से हराया। जबलपुर ने रीवा को 8-0 से हराया। उज्जैन ने इंदौर को 5-0 से हराया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों के साथ जनजातीय कार्य विभाग की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। दूसरे दिन उज्जैन, सागर और ग्वालियर सहित कई टीमों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है। इस अवसर पर खेलप्रेमी, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार मौजूद रहे। प्रतियोगिता संबंधी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कनौजिया एवं दिनेशदास बैरागी द्वारा दी गई।