ब्रेकिंग
टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों, निक्षय मित्रों और स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित गरोठ पुलिस की कार्रवाई, 4 लाख रू.किमत का 2 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, बिना नंबर की स्कोडा कार रू. 20 लाख... पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 513 ग्राम एमडी् ड्रग और 9 किलो डोडाचूरा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर ग... मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले- उज्जैन, सागर और ग्वालि... टीनशेड की गुणवत्ता पर सवालः बिल में 60 एमएम की चादर, मौके पर 40 एमएम भी नहीं..! भानपुरा जनपद क्षेत्र... नशामुक्ति अभियान के तहत-मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस मध्यप्रदेश मे पटवारी तीन दिन के लिए सामुहिक अवकाश चले गये, संगठन के द्वारा आज गुरूवार को अपनी मांग्र... तुम चोर हो। एक-एक नेता की नस मेरे हाथ में है। सब नेता ये चोर हैंः-मंदसौर विधायक विपिन जैन 25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी...

मध्यप्रदेश मे पटवारी तीन दिन के लिए सामुहिक अवकाश चले गये, संगठन के द्वारा आज गुरूवार को अपनी मांग्रेां को लेकर देगें ज्ञापन

मध्यप्रदेश में 7 पटवारियों की सेवा समाप्त, संघ अध्यक्ष समेत 4 निलंबित

भोपाल। मध्यप्रदेश में शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। देवास और गुना जिले में स्वामित्व योजना के तहत निर्धारित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कुल 7 पटवारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, जबकि जिला पटवारी संघ अध्यक्ष समेत 4 पटवारियों को निलंबित किया गया है।

देवास में 3 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त

देवास जिले में शासन की प्राथमिकता वाली स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में शून्य प्रगति, अपने हलके में निवास नहीं करने और असहयोग के मामले में तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सोनकच्छ तहसील के घिचलाय में पदस्थ नितिन विश्वकर्मा, देवास ग्रामीण के अजय नागर और टोंकखुर्द के विशाल टईया को एक माह का अग्रिम वेतन देकर सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए हैं। तीनों पटवारियों की नियुक्ति फरवरी 2024 में तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर हुई थी। जांच एवं अनुविभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट में इनके अपने हलके में निवास नहीं करने, समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराने तथा पिछले छह माह में राजस्व वसूली की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने का उल्लेख किया गया।

गुना में पटवारी संघ अध्यक्ष समेत 4 निलंबित

गुना जिले में ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026’ के तहत निर्धारित कार्य नहीं किए जाने पर प्रशासन ने चार पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इनमें जिला पटवारी संघ अध्यक्ष महेंद्र किरार भी शामिल हैं। निलंबित पटवारियों में ललित मोहन शर्मा (तहसील बमौरी), विजय सिंह भील (तहसील कुंभराज) और मेहरबान भील (तहसील मकसूदनगढ़) शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, गुना जिले में योजना के तहत अब तक एक भी रजिस्ट्री नहीं होने के कारण जिले की रैंकिंग प्रदेश में 54वें स्थान पर पहुंच गई थी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

4 ट्रेनी पटवारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस

गुना जिले में चार ट्रेनी पटवारियों को भी सेवा समाप्ति के नोटिस दिए गए हैं। बताया गया कि पटवारियों ने 15 सितंबर को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपकर स्वामित्व योजना के तहत काम करने से इनकार किया था। पटवारियों का कहना था कि वे काम से पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन योजना में रजिस्ट्री का कार्य करने पर किसी भी गड़बड़ी या कार्रवाई की जिम्मेदारी उनके ऊपर आने की आशंका है।

बतादें, इस पुरे मामले को लेकर मध्यप्रदेश मे पटवारी तीन दिन के लिए सामुहिक अवकाश चले गये, संगठन के द्वारा आज गुरूवार को अपनी मांग्रेां को लेकर देगें ज्ञापन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.