सफाईकर्मियों की हड़ताली मंच से धमकियां मिल रही, विधायक बोलेः“जो धमकी दे रहे हैं, ध्यान रख लेना, क्योंकि तुम चोर हो” सब नेता ये चोर है।
नगर पालिका परिषद मंदसौर की अध्यक्ष श्रीमती रामदेवी गुर्जर ने सफाईकर्मियों से चर्चा की तथा उनकी मांगों को लेकर उचित निर्णय का आश्वासन दिया
मंदसौर। गांधी चौराहे पर नगर पालिका सफाईकर्मियों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही काम बंद हड़ताल के धरना स्थल पर तीसरे दिन मंदसौर विधायक विपिन जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हड़ताली सफाईकर्मियों से संवाद करते हुए उनकी मांगों को लेकर समर्थन व्यक्त किया। विधायक जैन के संवाद के बाद धरना स्थल से दिए गए उनके बयान को लेकर मंदसौर की राजनीतिक सियासत गरमा गई। वाल्मीकि समाज के धरना मंच से प्रातः कांग्रेस पाटी से विधायक जैन ने सफाईकर्मियों से संवाद किया जहां उन्हे जानकारी मिली की हड़ताल को लेकर तरह तरह की धमकिया मिल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा‘“जो धमकी दे रहे हैं, ध्यान रख लेना, क्योंकि तुम चोर हो। एक-एक नेता की नस मेरे हाथ में है। सब नेता ये चोर हैं, कोई मत डरो। मेरी पूरी पार्टी आपके साथ खड़ी है। वायरल विडीयों मे विधायक ने बहुत कुछ बोला, विडीयों मे यह सब बंया कर रहा पर हमारा चेनल्स B$ Times India इसकी पुष्टी नही करता है।
विधायक के बयान के बाद शाम होते-होते हड़ताल को कई लोगों ने अपना समर्थन दिया। शाम करीब 7 बजे नगर पालिका परिषद मंदसौर की अध्यक्ष श्रीमती रामदेवी बंशीलाल गुर्जर अपनी टीम के साथ हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से संवाद करने धरना स्थल पर पहुंचीं। उनके साथ सभापति, पार्षद एवं भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी सफाईकर्मियों से चर्चा की तथा उनकी मांगों को लेकर उचित निर्णय का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी चौराहा मंदसौर पर आंदोलन चल रहा है। यह आंदोलन 5 अक्टूबर से काम बंद हड़ताल में बदल गया। सफाई कर्मचारी इससे पहले 19 सितंबर से आंदोलन कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मंदसौर एवं समस्त नगर पालिका कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 26 सितंबर की शाम से भूख हड़ताल शुरू की गई थी। इसके बाद 5 अक्टूबर से कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। सफाईकर्मियों की काम बंद हड़ताल के कारण मंदसौर शहर के 40 वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने से कचरा जमा होकर ढेर में बदलने लगा है। इससे शहर के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों की प्रमुख मांगों में स्थायीकरण, अनुकंपा नियुक्ति, समय पर वेतन भुगतान, आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा समाप्त करना तथा नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती सहित कुल 15 मांगें शामिल हैं। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से काम बंद हड़ताल पर हैं।